फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ईद की नमाज अदा कर शांति और भाईचारे की मांगी दुआ

Sat, 21 Mar 2026 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न- 21 सीकेटीपी 38 जामा म​स्जिद में नमाज अदा करते मु​स्लिम समुदाय के लोग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। ईद का त्योहार शुक्रवार को जिलेभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा कर विश्व शांति और बरक्कत की दुआएं मांगी।
विज्ञापन




शहर की जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे मौलाना उबैद अली ने नमाज अदा कराई। कजियाना मस्जिद में हाफिज गुफरान खान ने सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर नमाज पढ़ाई। बड़ी संख्या में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम इन नमाजों में शामिल हुए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद मुबारक कहकर गले लगाया और उपहार बांटे। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। मौलाना ने बताया कि यह त्योहार भाईचारे का संदेश देता है। कई मुस्लिमों ने गरीबों को दान भी दिया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा और सपा विधायक अनिल प्रधान, जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा मौजूद रहे। -



ग्रामीण अंचलों में भी बटीं ईद की खुशियां







राजापुर। क्षेत्र में ईद उल-फितर का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। कस्बे सहित विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। शाही मस्जिद में पेश इमाम फराज अहमद ने नमाज अदा कराई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रायपुर, पठानपुर, सुरसेन, छीबों, सरधुआ, मलवारा, सोती पुरवा बरूआ सहित आसपास के गांवों में भी नमाज अदा की गई। वशीर आलम के निवास पर अंजुमन गरबी अहले सुन्नत कमेटी ने ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। एसडीएम फूलचंद यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों से मि

फोटो न- 21 सीकेटीपी 38 जामा मस्जिद में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें