फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चार साल बाद 43 डिग्री पार पहुंचा पारा

Wed, 22 Apr 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
21 सीकेटीपी-11- धूप से बचाव के लिए सुबह 11 बजे छाता लेकर निकलती महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
चित्रकूट। अप्रैल में ही आसमान से आग बरसने लगी है। भीषण गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि चार साल बाद तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2022 में 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।
विज्ञापन




जनपद में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं, वह सर ढककर या छाता लेकर चलने को मजबूर हैं।



बच्चों पर सबसे ज्यादा असर, बदला स्कूल टाइम



भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। दोपहर में छुट्टी होने के कारण बच्चों को तेज धूप में घर लौटना पड़ रहा था। इससे थकान, डिहाइड्रेशन और लू की शिकायतें बढ़ने लगीं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया है।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में बढ़ी भीड़


गर्मी के असर से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ा है। जिला अस्पताल में मंगलवार को 720 से अधिक नए मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें वायरल बुखार, खांसी, जुकाम और हड्डी रोग के मरीज अधिक रहे। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। आवश्यक होने पर शरीर को पूरी तरह ढकने और पर्याप्त पानी पीने की हिदायत दी गई है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।



बढ़ सकता है तापमान, किसानों को चेतावनी



मौसम वैज्ञानिक अंकुल त्रिपाठी ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री और बढ़ सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वह दोपहर के समय खेतों में काम न करें। उड़द और मूंग की फसलों में नमी बनाए रखने के लिए शाम के समय हल्की सिंचाई करें।



चित्रकूट में तापमान पर नजर


वर्ष अधिकतम न्यूनतम

2022- 43.2 26



2023- 38.9 26.2



2024- 40.1 24.9



2025- 41.7 17.8



2026- 43 23

21 सीकेटीपी-11- धूप से बचाव के लिए सुबह 11 बजे छाता लेकर निकलती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

21 सीकेटीपी-11- धूप से बचाव के लिए सुबह 11 बजे छाता लेकर निकलती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें