फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बहन के विवाद के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना क्षेत्र के बरवार गांव में शुक्रवार रात किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार बहनों में किसी बात पर विवाद हुआ तो किशोरी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बरवार गांव निवासी रघुवंशी निषाद ने बताया कि शुक्रवार को पत्नी रामसखी और छोटी बेटी बतासिया राजापुर शादी में गई थीं। दूसरी बेटी दुवासिया (17) और रंजना (15) घर में थीं। दोनों रात में खाना खाने के बाद सो गईं। वह बरामदे में सो गए। रात को बेटी दुवासिया ने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह करीब छह बजे नींद खुली तो जानकारी हुई।
बेटी रंजना के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। तीनों बेटे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि बहन से विवाद के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें