फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक ओवर टेक करने के विवाद में लाठियों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । बाइक ओवर टेक करने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पांच युवकों के गंभीर चोट लगी हैं। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बक्टा बुजुर्ग निवासी अमरनाथ रैदास ने बताया कि 9 मई को दो बाइकों से दरियावपुरवा बरात गए थे। घर लौटते समय बूढासेमरवार गांव के पास एक अन्य बाइक ओवर टेक करने लगी। इससे विवाद हो गया। बाइक में सवार प्रसिद्धपुर गांव के युवकों ने अपने परिजनों को बुला लिया। कुछ ही देर में बोलेरो में सवार होकर उनके परिजन लाठी डंडे लेकर आ गए। उन्होंने बक्टा बुजुर्ग गांव निवासी श्याम मोहन, अमृतलाल, राजदेव, अविनाश, व मनीष की लाठी डंठे से पिटाई कर दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस मामले पुलिस ने प्रसिद्धपुर निवासी अरूण, सूरज व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें