फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद आग लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी। थाना क्षेत्र के भभौंर गांव में पति से झगड़े के बाद नाराज महिला ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। महिला आग का गोला बनकर कमरे में चीखती दौड़ती रही। कुछ ग्रामीणों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

भभौंर गांव के लोखरियन का पुरवा निवासी रविकरण यादव का शुक्रवार की शाम को घर में पत्नी केता देवी (30) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। रवि ने बताया कि इससे नाराज होकर पत्नी कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर कमरे में छोटे डिब्बे में रखे डीजल को शरीर में डालकर आग लगा ली। वह आग का गोला बनकर कमरे के भीतर चीखती दौड़ती रही।
थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उसके एक 9 साल का बेटा है। पति सूरत में मजदूरी करता है जो कुछ माह पूर्व गांव आया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें