फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एक दशक बाद खोह रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पकड़ेगा रफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 04 सीकेटीपी 19 खोह रेलवे क्रासिंग का निर्माणाधीन ओवरब्रिज। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खोह रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज को अब नई उम्मीदों के संग पंख लगेंगे। पिछले एक दशक से जमीन पर अतिक्रमण और डिजाइन संबंधी अड़चनों से इस ओवरब्रिज का निर्माण लटका था। मगर वो दूर हो गई हैं। अब इस पर 31.55 करोड़ व्यय होंगे। हालांकि पहले की तुलना में परियोजना की लागत में करीब 10 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण शुरू किए जाने से राहगीरों को आवागमन में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन




वर्ष 2016 में 22 करोड़ रुपये की लागत से खोह के पास मानिकपुर-बांदा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। कार्यदायी संस्था ने ओवरब्रिज के दोनों ओर फाउंडेशन तैयार कर पिलर ढालने और स्लैब डालने का काम पूरा कर लिया था। हालांकि, ओवरब्रिज की जद में आने वाले कुछ किसानों द्वारा जमीन अधिग्रहण को लेकर आपत्ति जताने और अदालत जाने से निर्माण कार्य रुक गया। किसानों के साथ बातचीत के बाद जब यह मामला सुलझा, तो रेलवे की विद्युतीकरण लाइन एक नई बाधा बनकर सामने आई।



जिस समय ओवरब्रिज की मूल डिजाइन तैयार की गई थी, उस समय रेलवे लाइन का विद्युतीकरण नहीं हुआ था, लेकिन बाद में विद्युतीकरण होने से ओवरब्रिज की ऊंचाई और डिजाइन में बदलाव की आवश्यकता पड़ी। इन बाधाओं के चलते कई बार नई डिजाइनें तैयार की गईं और भेजी गईं, लेकिन परियोजना पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन




897 मीटर लंबा व 15.40 मीटर चौड़ा बनेगा ओवरब्रिज :



अड़चनों के समाप्त होने के बाद, खोह रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज अब एक नई डिजाइन के साथ तैयार होगा। यह ओवरब्रिज लगभग 897 मीटर लंबा और 15.40 मीटर चौड़ा होगा। इस महत्वपूर्ण निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को सौंपी गई है, जो अधूरे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा करेगी।



बोले जिम्मेदार



खोह रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निर्माण अब नई डिजाइन के अनुसार किया जाएगा। परियोजना की लागत बढ़कर 31.55 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि पूर्व में यह 22 करोड़ रुपये प्रस्तावित थी। निर्माण कार्य पुनः शुरू हो गया है। इसे हर हाल में अप्रैल 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी

फोटो 04 सीकेटीपी 19 खोह रेलवे क्रासिंग का निर्माणाधीन ओवरब्रिज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें