फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क किनारे से हटाए गए कब्जे

Thu, 04 Jun 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। नगर पंचायत क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे अवैध रूप से रखे टिनशेड और दुकानों के बाहर के सामान हटाए गए।
मानिकपुर उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम की अगुवाई में टीम जेसीबी के साथ कस्बा के मुख्य चौराहा पहुंची। टीम में तहसीलदार दयाशंकर वर्मा, अधिशासी अधिकारी भारत सिंह और प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार पांडे भी मौजूद रहे। टीम को देख दुकानदारों में खलबली मच गई। वे अपना सामान समेटने में जुट गए। कुछ ने अपने शटर गिरा दिए। बाजार की प्रमुख सड़कों पर जेसीबी भी घूमी। दुकानों के सामने रखी टिनशेड ध्वस्त किए गए। यह कार्रवाई सुबह से शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने नगर पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने सड़क किनारे लगे टिनशेड और सामान फैलाकर किए गए कब्जों पर नाराजगी जताई थी। सड़क किनारे खड़ी बसों और अन्य वाहनों से आवागमन प्रभावित होने पर भी चिंता व्यक्त की थी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें