चित्रकूट। जिला कर अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताआें ने जीएसटी पोर्टल की खामियों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम 12 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
बुधवार को जिला कर अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला व महासचिव पियूष गोयल के नेतृत्व में अधिवक्ता व व्यापारियों ने जीएसटी पोर्टल की खामियों को लेकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि सरकार द्वारा जीएसटी के फार्म भरने पर विलंब शुल्क माफ कर दिया गया। इसके बाद भी व्यापारियों पर लेट फीस लगाई जा रही है। पोर्टल की खामियों के कारण परेशानी होती हो रही है। केंद्र सरकार द्वारा सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में जीएसटी का टैक्स जमा करने के निर्देश दिए है। जिसमें कुछ ही बैंक टैक्स का रुपया जमा कर रहे हैं।
प्रत्येक महीने में चार बार रिटर्न भरने के बजाए एक रिटर्न ही दाखिल करने की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर कर अधिवक्ता संजय अग्रवाल, राजेंद्र केशरी, एसपी त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल, ट्रांसपोर्ट यूनियन के सुनील द्विवेदी, राहुल गुप्ता, धर्मचंद्र व गोलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।