फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ग्रामोदय विश्वविद्यालय में 17 तक होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पाठ्यक्रमों में इच्छुक ऑनलाइन दाखिल पा सकेंगे
विज्ञापन

चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 17 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विभिन्न पाठ्यक्रमों में इच्छुक ऑनलाइन दाखिल पा सकेंगे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप यहां पारंपरिक और आधुनिक शिक्षा के कई विकल्प उपलब्ध हैं। कला, विज्ञान एवं पर्यावरण, ग्रामीण विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन तथा अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट स्तर के पाठ्यक्रम संचालित हैं। इनमें मानव चेतना एवं योग विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार, समाज कार्य, ललित कला, संगीत, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, भू-विज्ञान, ग्रामीण प्रबंधन, कृषि व्यवसाय प्रबंधन, अभियांत्रिकी जैसे विषय शामिल हैं। बीए-बीएड विशेष शिक्षा (दृष्टिबाधित) जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी जय प्रकाश शुक्ल ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश 17 अगस्त तक किए जाएंगे। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के ई-समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी पात्रता, पाठ्यक्रम और शुल्क की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें