फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच न करने की दिलाई शपथ

Sat, 15 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
खुले में शौच न करने की शपथ दिलातीं डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। विकास खंड मानिकपुर के समग्र गांव मगरहाई के माध्यमिक विद्यालय पचपुरवा परिसर में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने चौपाल लगाई। उन्होंने थानाध्यक्ष रैपुरा को निर्देश दिए कि गांव के तीन इंदिरा आवास के लाभार्थियों ने पहली किस्त ले ली है लेकिन निर्माण नहीं कराया गया है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने ग्रामवासियों को खुले में शौच न करने का संकल्प दिलाया।  
विज्ञापन

 
  शनिवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने चौपाल में कहा कि आम आदमी बीमा योजना व कृषक दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी ग्रामीण रखें। वृद्धा पेंशन की समीक्षा में गांव की रनिया देवी को मृतक दिखाकर पेंशन कटवा दी गई थी। इस पर जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि इसकी जांच कराकर कार्रवाई करें। वृद्धा पेंशन,समाजवादी पेंशन में यह भी देखा जाये कि पेंशन धारक डबल तो पेंशन नहीं प्राप्त कर रहे हैं। इंदिरा आवास निर्माण पर कहा कि जिन लाभार्थियों के इंदिरा आवास नहीं बनवाएं हैं उनकी एफ.आईआर दर्ज कराएं और धनराशि की वसूली करायें।

उन्होंने थानाध्यक्ष रैपुरा को निर्देश दिए कि इस ग्राम के तीन इंदिरा आवास के लाभार्थियों ने पहली किस्त ले ली है लेकिन निर्माण नहीं कराया गया है। सचिव इसकी लिखित तहरीर देंगे। उन्होंने मनरेगा के कार्यों का सत्यापन व भुगतान के बारे में जानकारी की। इस मौके पर मैकू, चुनवाद, कुसुमी की बैंक पासबुक मंगाकर व भुगतान पत्रावली से मिलान कराया।  उन्होंने अध्यापकों से कक्षा -एक के बच्चों का नामांकन रजिस्टर मंगाकर देखा और ग्रामवासियों से श्रेया, इच्छा, खुशी, सत्यम सिंह आदि के अभिभावकों से पठन-पाठन, फ ल, दूध व भोजन की जानकारी की।  संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत डा.अवधेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

    
इसके बाद उन्होंने ग्रामवासियों को खुले में शौच न जाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि अपने शौचालयों का प्रयोग करें। जिन लोगों के अभी शौचालय नहीं बने हैं उन पात्र लाभार्थियों को भी शौचालय उपलब्ध कराया जाएगा। इस ग्राम को ओडीएफ  करने के लक्ष्य पर लिया गया है। इस मौके पर  जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र, उप जिलाधिकारी राजापुर आरडी राम, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग  एके सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकार हरीश कुमार, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरके चौरिहा, खंड विकास अधिकारी मानिकपुर राधेश्याम वर्मा, ग्राम प्रधान कमल, सचिव रामशरण राही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें