फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम कमेटियों को सक्रिय कर लगाएंगे अन्ना प्रथा पर रोक

Tue, 12 Sep 2017 10:40 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। अन्ना प्रथा को रोकने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें इस प्रथा को रोकने के लिए अधिकारियों,किसानों व सामज सेवियों ने गंभीरता से विचार किया । जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियो को निर्देश दिए ग्राम कमेटियों के सदस्यों को प्रेरित कर इस कार्य में लगाए ताकि प्रत्येक गांव में खेतों में लगी फसल को बचाया जा सके।

  बैठक में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने किसानों को कौबरा,छीबों कटैयाडाड़ी में बनाई जा रही गोशाला निर्माण की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासनादेश के तहत गठिन ग्राम कमेटियों के सदस्यों की प्रति माह बैठक लेकर अन्ना प्रथा रोकने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन


इसके ही साथ ही किसानों से से अन्ना प्रथा रोकने के लिए सुझाव मांगे। जिस पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि औझर बांध  व पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र में गोशाला खोली जाए। वही कृषि विभाग व पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में किसानों की चौपल लगाकर किसानों को समझाए कि मवेशियों के गोबर की खाद से किसान दुगनी फसल प्राप्त कर सकता है।  बैठक में संस्थाओं द्वारा खोली गई गोशालाओं के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन


बांदा के पूर्व जिला पंचायत केके भारतीय ने भी कई सुझाव दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र,सीडीओ जय प्रकाश पांडेय, एसडीएम सदर नरेंद्र बहादुर सिंह, कृषि निदेशक टीपी शाही, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे व भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरूण पांडेय व राजकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें