फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर प्रदृषण रोकने की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सहायक संभागीय परिवहन विभाग के तत्वावधान में शनिवार को यातायात जागरुकता व प्रदूषण जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रदीप देशमणि के साथ सहायक निरीक्षक प्राविधिक गुलाबचंद्र, पीटीओ वीरेंद्रनाथ राजभर, संतोष कुमार तिवारी ने सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदूषण जांच केंद्रों की चेकिंग की।
इस दौरान मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच की गई। बाइकों में मोडीफाइड साइलेंसर, वाहनों पर हूटर, प्रेशर हार्न को देखा व आवश्यक निर्देश दिए। उधर, तमाम कवायद के बाद भी शहर के मुख्य मार्गों पर दिनभर ऐसे वाहन धड़ल्ले से गुजरते रहे। उन्हें रोकने तक का प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें