फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जमा कर लोन हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के रेहुंटा खेर गांव में एक व्यक्ति ने समूह का कर्ज और बीमा राशि हड़पने के लिए जीवित रमेश यादव का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बैंक में जमा कर दिया। अक्तूबर 2023 में हुई इस धोखाधड़ी के बाद से पीड़ित परिवार तीन साल से अपने पति को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन


रेहुंटा खेर निवासी फूलकुमारी ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें अरोहन बैंक से समूह लोन दिलाने का भरोसा दिया। उनके नाम करीब 35 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ, जिसमें से 31 हजार रुपये आरोपी ले गया। कुछ किस्तें जमा करने के बाद उसने भुगतान बंद कर दिया। नवंबर 2024 में फूलकुमारी के खाते में 13,515 रुपये और आए, जिन्हें भी वही व्यक्ति बैंक से निकलवा ले गया। बैंक पहुंचने पर फूलकुमारी को पता चला कि ऋण बंद कराने और बीमा लाभ लेने के लिए उनके पति रमेश यादव का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जमा किया गया है।

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र किसने बनवाया और किसने जारी किया, इसका पता लगाया जाएगा। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी। जिला अस्पताल के सीएमएस शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह मृत्यु प्रमाण पत्र अस्पताल से जारी नहीं हुआ है। यह मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें