चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह श्रमदान के पास पिकअप का बदलते समय ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
रैपुरा थाना क्षेत्र के भौरी गांव के मजरा गेटा पुरवा निवासी फरमान (25) पुत्र वहीद बचपन से ही ननिहाल कौशांबी जिले के जहीदपुर में रहता था। सोमवार की शाम पिकअप में कद्दू लादकर मुख्यालय कर्वी आ रहा था। अशोह गांव के पास पिकअप का पिछला पहिया पंचर हो गया। फरमान पिकअप के नीचे जैक लगाकर पहिया बदलने लगा। इसी बीच ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी।
इससे पिकअप पलट गया। इसके नीचे दबने से फरमान की मौत हो गई। वह तीन भाई, दो बहन में बड़ा था। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)