चित्रकूट। भरतकूप थाना अंतर्गत सुदिनपुर गांव के पास झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गई, जिसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एबुंलेंस से इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
बांदा शहर के शंातीनगर मोहल्ले के तीन युवक चित्रकूट जिले के खरौंध गांव स्थित एक रिश्तेदार में आए थे।
मंगलवार की दोपहर 1 बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। बाइक जब भरतकूप थाना अंतर्गत सुदिनपुर गांव के पास पहुंची तो पीछे से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक में सवार बांदा शहर के शांती नगर मोहल्ला के प्रांशु (16)पुत्र लक्ष्मन, अजय कुमार पुत्र कामता, सुशील पुत्र कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग गए। (संवाद)