चित्रकूट। गल्ला मंडियों में व्यापार करने वालों पर फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट लाइसेंस के तहत रजिस्ट्रेशन कराने की बाध्यता का विरोध व्यापारियों ने किया है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे व्यापारियों ने डीएम को दिए गए पत्र में कहा कि प्रदेश सरकार ने गल्ला मंडियों के व्यापारियों को लाइसेंस बनाने के निर्देश जारी किए है। जो नियम विपरीत है। (संवाद)