फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने सामने बाइक भिड़ी तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर। चौकी अंतर्गत शिवरामपुर कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत होने से तीन युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निवासियों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर पर स्थित शिवरामपुर कस्बे के परमविद्यामंदिर के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे एक बाइक में सवार कल्लू रैदास (50)पुत्र कुन्ता रैदास निवासी चकलागुरू बाबा व दूसरी बाइक सवार आशीष गौतम पुत्र राम उपाध्याय, साहिल पुत्र सरीफ निवासीगण बिरसुनपुर घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चकलागुरू बाबा निवासी कल्लू रैदास भरतकूप आ रहा था। जबकि आशीष गौतम अर्तरा कस्बा अपनी बहन के यहां जा रहा था। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें