फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : फेरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। मारकुंडी थाने के पास सोमवार को लोडर की टक्कर लगने से बाइक सवार बड़े भाई की मौत हो गई और छोटा घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने लोडर चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

मानिकपुर के पटेल नगर निवासी जय किशन (22) पुत्र सोनेलाल कपडिय़ा बाइक से फेरी लगाकर टाफी, बिस्किट आदि बेचता था। सोमवार को वह छोटे भाई शिवम (10) के साथ फेरी लगाने जा रहा था।
रास्ते में लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जय किशन की मौत हो गई और शिवम घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि लोडर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छह महीने पहले जय किशन की शादी हुई थी। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। हादसे में उसके सीने व पेट में गंभीर चोर्टें आइं।
सर्प दंश से गंभीर
चित्रकूट। मुख्यालय के वार्ड नंबर 24 के प्रेम कुमार पुत्र शिवभजन को सोमवार को सर्प ने डस लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद हालत में सुधार बताया गया है। (संवाद)
------------------------------------------’---
जहरीला पदार्थ खाया
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव की ममता (25) पत्नी रामलाल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

-------------------------------
सुधीर अग्रवाल- घनश्याम पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें