फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू गौरी गैंग को पकड़े

विज्ञापन
फोटो-16- जिले की कानून व्यवस्था को लेकर एसपी अंकित मित्तल से जानकारी लेते एडीजी प्रेमप्रकाश। संवा? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेमप्रकाश ने पंचायत चुनाव में आपराधिक तत्वों पर खास कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि डाकू गौरी गैंग पर लगाम कसकर उसे दबोचने की योजना बनाए। वह बुधवार की देर शाम जिले के पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इनामी बदमाशों को पकड़े। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैयारी के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि डाकू गौरी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित करने की फाइल डीजीपी कार्यालय भेजी गई है जल्द ही इस डाकू पर इनाम बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, अपर एसपी शैलेंद्र राय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--
जहर खाया
चित्रकूट। अज्ञात कारण के चलते सदर कोतवाली अंतर्गत अमानपुर गांव निवासी गुड़िया देवी पत्नी रामदुलारे ने बुधवार को घर में जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें