फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारी, दो मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित कोठिलहाई गांव मेंबुधवार की देर शाम ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो मजदूर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। दोनो की हालत अधिक खराब होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

रैपुरा थाना इटवा मोहलिया गांव निवासी हरछठिया (25), विमलेश (25) मजदूरी करने के लिए जिला मुख्यालय आए थे। दोनों बाइक से घर जा रहे थे। कोठिलिहाई गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। वही सीतापुर चौकी अंतर्गत सीतापुर कस्बा निवासी महिमा (17) गुरुवार की सुबह कोटे की दुकान जा रही थी। जब रामघाट के पास पहुंची तो एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गई। इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें