फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आए वृ़द्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप। थाना अंतर्गत भरतकूप कस्बे के कुम्हारानपुरवा निवासी चुनमुन प्रजापति (70)पुत्र बुदवा की रविवार की रात भरतकूप कस्बे के पास स्थित रेलवे पटरी पार करते समय मौत हो गई। उसी रात मृतक की नातिन पुष्पा की शादी थी। परिवार के सभी सदस्य बरातियों के स्वागत में लगे थे। सोमवार की सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

कुम्हारनपुरवा निवासी चंद्रपाल पुत्री पुष्पा की शादी रविवार को थी। बारात घर में आ गई थी।परिवार के सदस्य बरातिरयों के स्वागत में लगे थे। रात दो बजे तक घर में ही चुनमुन प्रजापति थे लेकिन उसके बाद अचानक गायब हो गए। सुबह जब महिलाएं शौच करने के लिए घर से निकली तो घर से लगभग 5 सौ मीटर दूर चुनमुन प्रजापति का शव रेलवे पटरी में कटा हुआ मिला था।
मृतक के नाती सोनू ने बताया कि उनके बाबा चुनमुन रात को बिना बताए गायब हो गए थे। सुबह घटना की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि मृतक अधिक शराब पीए थे। जो घर से रात को चला गया। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें