पहाड़ी। थाना अंतर्गत कुचारम गांव के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
दरसेंडा गांव निवासी विनय बाइक से पहाडी कस्बा जा रहा था। कुचारम गांव के पास हर्रा गांव निवासी सत्यम की बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। वहां से गुजर रही डॉयल 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था। संवाद