मऊ। थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरौंधा गांव के पास रविवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों को सीएचसी लाया गया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई जबकि अन्य दो का इलाज जारी है। घायल दोनों सब्जी व्यापारी हैं। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा निवासी हाफिज खान पुत्र रसूल खान व नसीम खां पुत्र छक्कन खान, सब्जी व्यापारी है। रविवार को अपने गांव से मऊ जा रहे थे। सुरौधा के पास एक सामने से आ रही बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई।
जिससे एक बाइक मेें बैठे सब्जी विक्रेता सहित दूसरे बाइक पर सवार अज्ञात चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर अज्ञात बाइक चालक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल से मर्चरी हाउस में भेजा गया है।