फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत

विज्ञापन
फोटो- 30- सिपाही प्रणव कुमार सिंह - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। नया गांव थाना अंतर्गत चित्रकूट-सतना मार्ग के पथरा गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफतार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको जानकीकुंड अस्पताल भर्ती कराया गया।ं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस कर्मी नया गांव थाना अंतर्गत मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात था। पुलिस कर्मी यूपी क्षेत्र के फतेहपुर जिले के लालगंज गांव का रहना वाला है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

नया गांव थाना में सिपाही पद तैनात प्रणव रविवार को ड्यूटी के दौरान सम्मन देने के लिए पथरापालदेव बाइक से जा रहा था। वह चित्रकूट सतना रोड के पथरा गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
उसने हेलमेट पहन रखा था लेकिन शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई। पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान पथरापाल देव ग्रामीण को सम्मन देने के लिए जा रहा था। अस्पताल परिसर में नया गांव थाना प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह, थानाध्यक्ष आशीष धुर्वे आदि पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर मृत सिपाही के परिजनों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

चित्रकूट। मृतक पुलिस कर्मी की एक दिन बाद सोमवार को शादी की पहली सालगिरह भी थी। जिससे घर में तैयारी की जा रही थी। घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। मृतक पुलिस कर्मी के परिजन पहुुंच गए है। जिनका रो रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें