फोटो-19- हाईवे पर जाम लगाए आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस
- फोटो : CHITRAKUTT
भरतकूप(चित्रकूट)। वीवीआईपी ड्यूटी में चित्रकूट आ रहे बांदा जनपद के पुलिस क्षेत्राधिकारी के वाहन ने झांसी मिर्जापुर नेशनल हाईवे भरतकूप चौकी क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह देख स्थानीय लोग आक्त्रसेशित होकर वाहन में पथराव कर दिया अनियंत्रित पुलिस वाहन पलट गया। सूचना पर पहुंची भरतकूप चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते समय गुस्साई भीड़ ने दरोगा व सिपाहियों को दौड़ा लिया। कई को मारापीटा भी है। इसके बाद हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे डीएम-एसपी के आश्वासन पर लगभग 45 मिनट बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
रविवार की शाम भरतकूप चौकी क्षेत्र के अकबरपुर मोड के पास इसी गांव का बल्ली उर्फ माता प्रसाद यादव (40) पुत्र रघुराज साइकिल से अपने घर आ रहा था। तभी शाम लगभग साढे चार बजे बांदा की ओर से चित्रकूट गृहमंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन की वीवीआईपी ड्यूटी में आ रहे अतर्रा क्षेत्राधिकारी के वाहन की टक्कर लगने से मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्त्रसेश फूट पड़ा और वाहन पर पथराव कर दिया अनियंत्रित वाहन सडक किनारे जाकर पलट गया। गुस्साए लोगों को देख क्षेत्राधिकारी ने चौकी में सूचना दी। मौके पर पहुंचे भरतकूप चौकी प्रभारी राजेश मिश्र व एसआई राहुल ने पुलिस बल के साथ आकर स्थानीय ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे, किन्तु बात नहीं बनी और भीड भड़क गई। एकजुट लोगों ने मारने के लिए पुलिस को दौड़ा लिया।
कुछ पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने मारापीटा भी लेकिन इसी बीच कई थाने की पुलिस टीम पहुंच कर सबको बचा लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा समेत दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर सड़क पर शव रख एनएच में जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल भारी पुलिस, पीएसी बल के साथ पहुंचे। गुस्साए परिजनों को समझाकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए और शाम सवा पांच बजे यातायात बहाल हो सका। पुलिसे ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। सीओ सिटी रजनीश कुमार के अनुसार पुलिस वाहन के चालक को भी चोट आई है। घटना के दौरान सीओ अतर्रा बांदा के अपर एसपी के वाहन में बैठे थे जिससे उनकी गाडी में चालक के अलावा दो पुलिसकर्मी थे। मृतक खेती बाडी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पत्नी बिट्टन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पुत्र व पुत्री है।