फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छात्र की मौत

विज्ञापन
फोटो-8- घटना के बाद गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। सड़क पार करते समय दो दोस्तों की बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हुआ है।
विज्ञापन

मारकुंडी थानाक्षेत्र के किहुनिया गांव निवासी संस्कृत महाविद्यालय में बीए का छात्र विनय कुमार उर्फ मुरारी त्रिपाठी (21) बुधवार शाम अपने दोस्त गुड्डू के साथ मारकुंडी बाजार गया था। परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त सड़क पार कर एक दुकान पर समोसा खाकर वापस लौट रहे थे। तभी मानिकपुर की ओर से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विनय गंभीर रूप से घायल हुआ। वहीं उसके दोस्त के पैर में हल्की चोट आई है। हादसे के बाद बाद दूसरा बाइक सवार तुरंत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन विनय को मानिकपुर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनय के पिता मनोहर लाल किसान हैं। वह इकलौता पुत्र था।

फोटो-9- विनय त्रिपाठी- फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें