चित्रकूट/खोही। सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। नयागांव थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी पंकज अपने पुत्र परमा, पत्नी रोहिणी के साथ टेंपो से रामघाट से बेड़ीपुलिया जा रहे थे।
सीतापुर कस्बे के पास खड़े बस से टेंपो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पंकज व जबलपुर के दीपेंद्र ठाकुर व सत्येंद्र समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पथैराड़ी गांव के मइयादीन, हटवा गांव के संतोष व सुरेश सड़क हादसे में घायल हो गए।