फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिरी पर सीएमओ समेत चार अधिकारियों का वेतन रोका

Mon, 10 Apr 2017 10:22 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में निर्देश देतीं डीएम मोनिका रानी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चित्रकूट। विकास कार्यों की बैठक में रूचि न लेने पर कई अधिकारियों की उदासीनता को देखते हुए जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। सोमवार को चार बडे़ अधिकारियों के वेतन रोकने व आधा दर्जन अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


        जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।जिसमेें मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशाषी अभियंता पैक्स पेड,अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड),परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस यूनिट महोबा के बैठक में उपस्थित न होने पर वेतन रोके जाने के निर्देश दिए है।

बैठक में पेयजल व बिजली समस्या सहित विभिन्न विभागों के विकास कार्यो की समीक्षा की।  जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा नोडल अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खिलाफ  दी गई रिर्पोट पर कोई कार्यवाही न किये जाने पर इन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने, अवर अभियंता स्वास्थ्य, द्वारा डी.एच.एस.की बैठक व विकास की बैठक में न उपस्थित होने पर इनके खिलाफ  शासन को पत्र भेजने व विनोद कुमार श्रीवास्तव लेखाकार भूमि विकास एवं जल संसाधन विभाग प्रथम द्वारा आई.डब्ल्यू.एम.पी.के कार्यों का भुगतान न करने व कार्यालय में न बैठने पर तत्काल वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक इनके द्वारा आईडब्ल्यूएम.पी.के कार्यों का भुगतान न करें तब तक इनका वेतन न आहरित किया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  ए दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अजितेंन्द्र नारायण, जिला पूर्ति अधिकारारी सुनील कुमार, जिला जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनद प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागोें के अधिकारी मौजूद रहे।

पेयजल की समस्या का करे निराकरण     
चित्रकूट। पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि अधिशाषी अभियंता जल निगम,जल संस्थान व जिला पंचायत राज अधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए

।जहां पर जनरेटर की व्यवस्था की जरूरत हो तो उसे कराएं और जो ग्राम पंचायतों को पेयजल योजनाएं स्थानान्तरित हो गई है उन योजनाओं के मोटर ,स्टार्टर के खराब होने की स्थिति में ग्राम पंचायत की निधि से खर्च किया जाएगा।  पेयजल योजनाएं बंद नहीं मिलनी चाहिए। ।

 चित्रकूट। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि जहां ट्रांसर्फ ामर खराब है उसे तत्काल ठीक करायें अवर अभियंता व उप खण्ड अधिकारियों को निर्देश दें  कि वह तत्काल विद्युत समस्या पर अपना फ ोन उठाएं क्योंकि फ ोन उठाने की अधिकतर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

उचित दर विक्रेताओं के यहां डिजिटल मशीनों के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि 40 दुकानों पर लग गई है जिसमें 38 नगर क्षेत्र व 02 ग्रामीण क्षेत्र में लगाई गई हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी खण्ड विकास अधिकारी निरस्त दुकानों को नई दुकानें आवंटित कराएं व जिनकी निलम्बित हैं उन पर जिला पूर्ति अधिकारी रिर्पोट प्रस्तुत करें।
    

स्कूलों का समय बदला
चित्रकूट। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से अपरान्ह एक बजे तक का था। अब उसे बदलकर सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक का कर दिया जाए जिससे छात्रों को गर्मी से बचाया जा सके।

14 को जयंती
चित्रकूट। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जायंती का आयोजन खण्ड विकास कार्यालयों,नगर पालिका,बेसिक शिक्षा विभाग व मुख्य विकास अधिकारी व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के कार्यालय में आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें