पूछताछ में बताया कि वह अर्जुन सिंह गैंग का सदस्य रहा है। आपसी रंजिश होने पर राकेश और कमलेश ने मिलकर गैंग सरगना अर्जुन सिंह परिहार की 23 जनवरी को हत्या कर दी थी और शव बांदा जिले के किसी जंगल में गाड़ दिया है।
बांदा जिले के निवासी 20000 के इनामी डाकू अर्जुन सिंह को उसी के गैंग के सदस्यों ने आपसी रंजिश में हत्या कर अज्ञात स्थान पर दफन कर दिया है। इसका खुलासा गुरुवार को गैंग के पकड़े गए 10000 रुपये के इनामी डाकू राकेश कुमार ने किया है।
विज्ञापन
सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को देवली गांव निवासी राकेश कुमार को तीन बंदूक और एक दर्जन कारतूस के साथ मध्य प्रदेश क्षेत्र के जंगल में पकड़ा गया है। इस पर 10000 रुपये का इनाम घोषित है।
पूछताछ में बताया कि वह अर्जुन सिंह गैंग का सदस्य रहा है। आपसी रंजिश होने पर राकेश और कमलेश ने मिलकर गैंग सरगना अर्जुन सिंह परिहार की 23 जनवरी को हत्या कर दी थी और शव बांदा जिले के किसी जंगल में गाड़ दिया है। सतना एसपी ने बताया कि बांदा जिले के एसपी को इसकी सूचना दे दी गई है और जंगल में शव की तलाश कराई जा रही है।