= प्राचीन मंदिरों में सावन के पहले दिन पहुंचे भक्तों ने पूजा-पाठ की
= धर्मनगरी के मतगजेंद्र नाथ मंदिर दूर-दूर से पहुंचे भक्त
फोटो न-30 सीकेटीपी 31 मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक व पूजन करते भक्त। संवाद
फोटो न-30 सीकेटीपी 32 पालेश्वर मंदिर में पूजन करते भक्त। संवाद
फोटो न-30 सीकेटीपी 33 पालेश्वर मंदिर में पूजन करते भक्त। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सावन माह की शुरुआत के साथ ही धर्मनगरी के प्राचीन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने रामघाट स्थित मतगजेंद्र नाथ मंदिर सहित जिले के अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।
मतगजेंद्र नाथ मंदिर में तड़के से ही भक्त पहुंचने लगे थे। उन्होंने शिवलिंग की विधि विधान से पूजा की। भक्तों ने फूल, अबीर, धतूरा और इत्र अर्पित किया। जलाभिषेक करने आईं रेश्मा तिवारी और नीलू ने बताया कि वे हर साल सावन माह में यहां आती हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से परिवार का कल्याण होता है।
मंदिर के संत विपिन बिहारी ने बताया कि इस स्थान पर भगवान ब्रह्मा ने स्वयं शिवलिंग की स्थापना की थी। वनवास काल में श्रीराम ने भी यहां दर्शन किए थे। पहाड़ी कस्बे स्थित पालेश्वरनाथ मंदिर में भी आसपास के गांवों से भक्त पहुंचे। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-पाठ किया। कलावारा गांव के महेश प्रसाद और रामफल सिंह ने बताया कि सावन में दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं। सोमवार को इन मंदिरों में विशेष भीड़ रहती है। भरतकूप क्षेत्र के मडफा पहाड़ के शिवमंदिर और मानिकपुर के सोमनाथ मंदिर में भी जलाभिषेक किया।
फोटो न-30 सीकेटीपी 31 मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक व पूजन करते भक्त। संवाद