चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के लपांव के अंडरपास के पास बृहस्पतिवार की देर शाम को एक युवक का शव मिला है। हालाकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि मानिकपुर–डभौरा रेलमार्ग पर खंभा संख्या 1281/9 एवं 1281/10 के बीच अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची। देखने से लगा कि चलती किसी ट्रेन से युवक की गिर कर मौत हुई है। शव के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)