फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती कर शहीद को दी श्रद्धांजलि

Tue, 23 Aug 2016 10:54 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
शहीद के चित्र के सामने रखा प्रज्जवलित दीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुये सीआरपीएफ  कमांडेंट प्रमोद कुमार त्रिपाठी को महाआरती के माध्यम से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


कार्यकर्त्ताओं ने मंगलवार को धर्मनगरी के गोपाल जी आश्रम में होने वाली महाआरती शहीद कमांडेंट को समर्पित की। अभाविप एसएफडी आयाम के प्रांत प्रमुख शुभमराय त्रिपाठी ने कहा कि देश की रक्षा करते हुये भारत माता का एक और वीर सपूत शहीद हो गया।

समाज में एक ऐसा भी वर्ग है, जो युवाओं को बरगला रहा है और शिक्षा के केन्द्रों में आजादी के नारे लगाये जा रहे है। ऐसे देशद्रोहियों को उनके समर्थकों सहित जेल में डाल देना चाहिये।
विज्ञापन

महंत रामनिहोर दास, डा गोपाल मिश्र, श्याम बिहारी, कुलदीप, रमेश पटेल, दिनेश केशरवानी, अमित गुप्ता, आदित्य सिंह चौहान, अभिषेक, शुभम केशरवानी, दिनेश तिवारी, राजू त्रिपाठी, प्रभात शर्मा, दुर्गेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें