फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास शौचालय नहीं मिला बिजली के खंभे लगे पर आपूर्ति नहीं

विज्ञापन
मऊ में भाजपा विधायक को ज्ञापन सौंपने पहुंचीं खंडेहा के आरख का डेरा की निवासी महिलाएं। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। क्षेत्र के खंडेहा ग्राम पंचायत के आरख के डेरा निवासी बिजली, पानी, सहित सरकारी योजनाओं से कई साल से वंचित है। महिलाओं ने मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला को पत्र सौंप सुविधा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

आरख डेरावासी काजल, खुशबू, मीरा देवी, कलावती माया देवी, ननकी देवी, रोमिया देवी, सुनैना देवी, सरिता देवी, रामा देवी, मालती देवी, वंदना देवी ने विधायक को दिए पत्र में बताया कि डेरा में बिजली के खंभे तो लगा दिए लेकिन घरों में बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। बिजली के बिल भेज दिए गए हैं। पानी की समस्या है। शौचालय व आवास बनाने के लिए धनराशि नहीं मिली। कच्चे घर होने से बरासत के समय घरों में पानी भर जाता है। समस्या को लेकर दो साल से अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। कोई सुनवाई नहीं हुई। पूरे मामले में मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने बीडीओ व अन्य अधिकारियों से इस समस्या के समाधान कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें