चित्रकूट। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धर्मनगरी जाकर भगवान कामता नाथ का दर्शन कर खुशी जताई। शिव मंदिर में हवन पूजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। धर्मनगरी पहुंचकर भगवान कामता नाथ का दर्शन किया। शहर के मंदाकिनी नदी के पास बने शिवमंदिर मेें हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला, श्याम बाबू त्रिपाठी, कमलेश पटेल, कुलदीप द्विवेदी, नर्वदा प्रसाद यादव, मोहन लाल कुशवाहा, लवलेश केशरवानी, रोहित निशाद, सुमन विश्वकर्मा, बूटी बाई, मनीषा, विश्वकर्मा, नारेंद्र गुप्ता, विपिन, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।