मऊ। विकास खंड क्षेत्र के गढ़वा निवासी राजेंद्र के ढाई बीघा जमीन में लगी गेहूं व सरसों की फसल जल गई। बताया जाता है कि महुंवा के पेड़ के नीचे आग लगने से फसल में आग लगी है।
इसी तरह जोरवारा निवासी विष्णु शुक्ला के ख्ेात में बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे तीन बीघा जमीन में लगी फसल जल गई। आग से करीब तीन लाख रुपये की फसल को नुकसान हुआ है।