फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से शादी के कार्ड बांटने गए युवक की मौत

Wed, 22 Apr 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 21 सीकेटीपी 01 मृतक अमरीक की फाइल फोटो-परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
चित्रकट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बेड़ी पुलिया के पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक अपनी शादी के कार्ड बांटने गया था। इससे शादी की खुशियां मातम में बदलीं।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के पियरा गांव निवासी कमल सिंह ने बताया कि उसका बेटा अमरीक सिंह (30) की पांच मई की तिलक और सात मई की शादी थी। वह सुबह घर से अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था। शाम को कर्वी के अमानपुर कपसेठी में कार्ड देने गया था। वहां से लौटते समय पेट्रोल पंप के पास सामने से आई बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन वहां पहुंचने के पहले ही मौत हो चुकी थी।
उसके एक भाई अवान सिंह, दो बहन संगीता, गोल्डी व मां कुषमा देवी हैं। घटना की जानकारी मिलती ही सभी का हाल बेहाल हो गया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस घायल को लेकर अस्पताल गई थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बोलेरो के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें