फोटो 16 सीकेटीपी-16- परिचय-मो. नफीस- फाइल फोटो- परिजन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कलक्ट्रेट-देवागंना मार्ग पर स्थित तालाब में नहाते समय एक युवक डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है।
बिहार प्रांत के सैदपुर निवासी मुनव्वर ने बताया कि उसकी मौसी का पुत्र मोहम्मद नफीस (24) दो साल से चित्रकूट में दोस्तों के साथ ऑनलाइन मार्केटिंग का काम करता था। वह दो साल से गांव नहीं आया था। वह मुख्यालय में ही चार दोस्तों के साथ रहता था। रविवार की रात को पुलिस ने सूचना दी कि नफीस की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। सोमवार को जब वह सब मुख्यालय पहुंचे तो उसके दोस्तों से बात की।
बताया कि यह सब नहाने गए थे वहीं डूबने से नफीस की मौत बताई। आरोप लगाया कि दोस्तों ने ही उसे पानी में डुबोकर मार दिया है। पुलिस ने उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की जानकारी होगी।
-
फंदा लगाकर दी जान
मऊ । थाना क्षेत्र के सिकरो गांव निवासी नरेश पांडेय (60) ने सोमवार की सुबह गांव के बाहर एक मंदिर के पास फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनके भतीजे सुनील व मंटू ने बताया कि चाचा मानसिक रूप से कमजोर थे। छह माह से वह घर नहीं आते थे और पड़ोस के हनुमान मंदिर में रहते थे। मंदिर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उनकी शादी नहीं हुई थी। इसकी जानकारी हन्ना बिनैका के प्रधान दीपक तिवारी ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है। (संवाद)