फोटो 16 सीकेटीपी-6- परिचय-डांस प्रतियोगिता में मौजूद अंतरिता। स्वयं
चित्रकूट। जिले के एकेडमिक हाइट्स किंग्सन इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा सात की छात्रा अंतरिका ने राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल के प्रबंधक मिनाज खान ने बताया कि 30 अगस्त को दिल्ली के ऋषिहूड युनिवर्सिटी के राष्ट्रीय स्तर की एबीसीडी -3 की डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें इसमें देश के 150 एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इसमें एकेडमिक हाइट्स किंग्सन इंग्लिश मीडियम स्कूल कक्षा सात की छात्रा अंतरिका को तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला रहा। इस पर स्कूल की कोऑर्डिनेटर शाहीन खान आदि ने खुशी जताई है। (संवाद)