सरधुवा। थाना क्षेत्र के सरधुआ निवासी युवक ने कमरे में फंदा लगा लिया। युवक तीन दिन पहले ही मेरठ से आया था। परिजनों ने बताया कि बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की है।
सरधुआ गांव निवासी कल्लू ने बताया कि बेटा मंधीर कुमार (20) मेरठ स्थित ईंट भट्ठा पर काम करता था। चार दिन पहले आया था। रात में सबके साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह सात बजे तक दरवाजा नहीं खोला तो आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। तीन भाई कामता, लखन, चंदन उर्फ नेता, दो बहन बिट्टी, छोटी व मां रनुवा देवी हैं। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि परिजनों ने दिमागी रूप से बीमार होने की जानकारी दी है।