फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सूने घर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 28 Feb 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बराछ गांव में एक युवक ने सूने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खेत से परिजन घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। परिजन घटना का ठोस कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

बराछ निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को घर के सभी परिजन खेत चले गए थे। शाम को वापस लौटकर आए और ताला खोला तो उसका छोटा भाई ललित कुमार (20) कमरे के अंदर बल्ली में रस्सी से फंदे में लटक रहा था। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। बताया कि उसका भाई घर के बाहर लगे लकड़ी के गेट को तोड़ कर अंदर घुसा था।
वो दिमागी रूप से परेशान लग रहा था। वह तीन भाई रामकुमार, दिनेश व एक बहन सुदेवी और मां चंदा देवी हैं। बताया कि करीब सात पहले उसके पिता शिव औतार ने भी उसी जगह पर फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि परिजनों ने खुदकुशी का कोई ठोस कारण नहीं बताया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें