फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ससुराल जा रहा युवक यमुना में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। सरधुआ थाना क्षेत्र के तीर धुमाई गंगू गांव निवासी एक युवक यमुना नदी पार कर ससुराल जाते समय यमुना नदी में डूब गया। नाविकों ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन डूबने से नहीं बचा सके। गोताखोरों की मदद से पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

तीर धुमाई गंगू निवासी चंद्रमोहन निषाद ने बताया कि पिता कामता पुत्र जगदीश (35) गुरुवार को जनपद फतेहपुर के चदनमऊ गांव ननिहाल जा रहे थे। नाव से पार करने के लिए उनके पास रुपये नहीं थे। जिससे यमुना नदी पार करने के लिए तैर कर जाने लगे। अचानक बीच नदी में डूब गए। उसने बताया कि नाविकों ने बचाने का प्रयास भी किया था, लेकिन डूबने से नहीं बचा पाए। घटना की जानकारी पर परिजन भी नदी किनारे पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मां रेखा देवी सहित अन्य परिजन का हालत बेहाल हो गया। अपराध निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोर की सहायता से डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है। अभी तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें