फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पयश्वनी नदी में नहाते समय डूबा युवक, माैत

Fri, 17 Apr 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के खजुरिहा कला गांव में पयश्वनी नदी के हिनौता घाट में रिश्तेदारी में आए एक युवक की नहाते समय डूब कर मौत हो गई।
विज्ञापन




भरतकूप थाना क्षेत्र के पहरा बरुई गांव निवासी रामेश्वर ने बताया कि उसका भतीजा श्रवण कुमार यादव (25) बृहस्पतिवार को अपनी खजुरिया सभापुर गांव निवासी बहन के देवर गोरेलाल के तिलक समारोह में गया था। बताया कि शाम को पुलिस ने सूचना दी कि श्रवण नदी में डूब गया है।
जिला अस्पताल पहुंचे तो मौत हो चुकी थी। बताया कि जानकारी मिली है कि पयश्वनी नदी के हिनौता घाट में नहाने गया था। वहां डूब गया था। परिजनों का कहना है कि मौत कैसे हुई है, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। कहीं किसी ने डूबो कर मार तो नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवण की शादी 10 मई 2025 को रंजन के साथ हुई थी। वह गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि गांव के गोरेलाल, दिनेश , कमल अपने ट्रैक्टर की धुलाई कर रहे थे। श्रवण को नदी में डूबता देख तीनों मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें