फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Fri, 17 Apr 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के खरौंद गांव के मालिन टंकी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन




लोढवारा निवासी रामलाल ने बताया कि उसका भतीजा इंद्रजीत (19) बृहस्पतिवार की रात को गुजरात से आया था। शुक्रवार की दोपहर को भतीजा अपने ननिहाल सेमरदहा अपने गांव निवासी दोस्त सत्येंद्र कुमार (22) के साथ बाइक से जाने की बात कह कर निकला था लेकिन शाम को खरौंद के मालिन टंकी के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।



इससे भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई और सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां सत्येंद्र की मौत हो गई। बताया कि उसके पांच भतीजे अजय, प्रीतम, दीपक, करन, आकाश व मां मीरा देवी है। वहीं सत्येंद्र के एक भाई शुभम उर्फ टिंकू, एक बहन सोनिया व मां दसिया देवी है। घटना के बाद से सभी को हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन




कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी। दूसरे को अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी भी मौत हो गई। दोनों मृतक दूसरे राज्यों में काम करते थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें