राजापुर। सरधुवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव गांव से 500 मीटर दूर स्थित पेड़ पर लटका मिला है। परिजनों ने युवती के परिजनों पर फंदे पर टांगने का आरोप लगाया है।
रामपुर गांव निवासी रज्जन रैदास ने बताया कि छोटा भाई सज्जन (23 ) चचेरी बहन पूजा की शादी में शामिल होने के लिए पंजाब से आया था। चाचा के घर जाने के लिए कहकर 9 मई की शाम को घर से निकला था। 10 मई की रात तक नहीं लौटा। इसके बाद रात से ही परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव से 500 मीटर दूर पेड़ पर सज्जन का शव लटक रहा है। बताया कि सज्जन का गांव की एक अन्य बिरादरी की युवती से प्रेम प्रसंग था। वह शादी करना चाहता था, लेकिन युवती पक्ष के लोग तैयार नहीं थे। इसे लेकर वह उलझन में रहता था। आशंका है कि नौ मई की रात वह युवती से ही मिलने गया हो और युवती के इन्कार करने पर खुद या युवती के पक्ष के कुछ लोगों ने उसे पकड़कर फंदे पर मारकर लटका दिया हो। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद थाने में तहरीर देंगे।
तीन भाईरज्जन, देवेंद्र में वह छोटा था। एक बहन चंदन देवी और मां किसनिया देवी है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया कि एक युवती से प्रेम प्रसंग के चक्कर में चक्कर में फंदा लगाया है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर फंदे पर टांगने के शक की कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ज्यादा सही जानकारी होगी।