फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 20 दिन बाद दूल्हा बनने जा रहे युवक ने कनपटी पर मारी गोली, मौत

Fri, 24 Apr 2026 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बहिंगा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी से महज 20 दिन पहले युवक ने खुद को गोली मार ली। इलाज के दौरान कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अवैध हथियार मिलने पर मृतक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




बहिंगा निवासी 23 वर्षीय अनिल यादव बुधवार देर शाम तिंदवारी से घर लौटा था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। गांव के बाहर स्थित एक बाग में पेड़ के नीचे तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे तो अनिल खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और वहीं पास में तमंचा पड़ा था। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों घायल को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कनपटी में गोली लगने से हालत गंभीर बताकर कानपुर रेफर कर दिया।



रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। भतीजे अखिलेश ने बताया कि अनिल का चित्रकूट जिले के मकरी गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था और 12 मई को उसी से उसकी शादी होनी थी। भतीजे अखिलेश ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे और परिवार की सहमति से विवाह तय हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन




इसी क्रम में पुलिस ने अलग से कार्रवाई करते हुए तमंचा बरामद होने पर मृतक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार मौके से तमंचा और एक खोखा व कारतूस बरामद हुआ, जिसे कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है। थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें