फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नैंसी और अनिल ने मारी बाजी, जिले का बढ़ाया मान

Fri, 24 Apr 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो - 44 सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बच्चों को मुंह कराया मीठा। संवाद
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में छात्र-छात्राएं बराबरी पर रहीं। इंटर में आठ-आठ व हाईस्कूल में सात-सात बालक-बालिकाएं ने टॉप टेन सूची में जगह बनाई।
विज्ञापन




हाईस्कूल परीक्षा में बांदा जिले में भगवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा नैंसी ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी विद्यालय की एक अन्य छात्रा दीपा ने 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तिंदवारा इंटर कॉलेज की छात्रा प्राची ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह उल्लेखनीय है कि इस वर्ष भी हाईस्कूल की प्रदेश की टॉप टेन सूची में किसी भी छात्र को स्थान नहीं मिला है, जो बेटियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।



इंटरमीडिएट परीक्षा में पंचमुखी इंटर कॉलेज, बघेलाबारी के मेधावी छात्र अनिल कुमार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। अनिल ने न केवल जिले में पहला स्थान हासिल किया, बल्कि प्रदेश की टॉप टेन सूची में भी आठवां स्थान प्राप्त कर बांदा का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन




दूसरे स्थान पर आदर्श बजरंग मंदिर इंटर कॉलेज के अनिरुद्ध रहे, जिन्होंने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, बांदा की वैशाली ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में पिछले वर्ष की तुलना में चार प्रतिशत परीक्षाफल में वृद्धि देखी गई है।



इन सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके विद्यालयों में माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। घरों पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जहां अभिभावकों और शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें