फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दहेज के महिला को पीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। थाना क्षेत्र के सेमारिया जगन्नाथ वासी निवासी कंचन देवी ने बताया कि उसकी शादी अवधेश के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पति की मौत के बाद देवर अंकित के साथ उसकी शादी 26 मार्च 2023 को परिजनों ने कर दी थी। शादी के बाद पति, ससुर राममिलन, सास नवेदिया, दो देवर रामलखन व कल्लू दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसको घर से निकाल दिया। 20 अप्रैल 2026 को पति दूसरी शादी कर पत्नी ले आया। ससुरालीजन ने जेवर भी छीन लिए। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को करंट लगाया
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के तेंदुआ माफी निवासी विटुनिया देवी ने बताया कि उसकी शादी 2012 में कौशांबी जिले के तारा का पुरवा निवासी अमन निषाद के साथ हुई थी। शादी के बाद पति, ससुर प्रेमनारायण दहेज की मांग करने लगे। आठ अक्तूबर 2025 को चारपाई में बांध कर करंट लगाया और डंडे से पिटाई की। लोगों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसके तीन बच्चों के साथ भी अत्याचार करते हैं। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें