फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फाल्गुन अमावस्या पर आस्था का सैलाब, ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Wed, 18 Feb 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
17 सीकेटीपी-20-रामघाट मंदाकिनी नदी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी चित्रकूट फाल्गुन माह की अमावस्या आस्था से सराबोर रही। मंगलवार को करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र मंदाकिनी नदी में स्नान किया। बाद में भगवान कामतानाथ के दर्शन किए और पंचकोसी परिक्रमा लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


अमावस्या को लेकर मंगलवार तड़के से ही रामघाट सहित अन्य घाटों पर स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। यह देर शाम तक जारी रहा। घाटों व परिक्रमा मार्ग पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। इस बार माघ मेले की समाप्ति के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं ने भी चित्रकूट के प्रमुख तीर्थस्थलों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इससे भीड़ और बढ़ गई।
श्रद्धालुओं ने जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, हनुमान धारा और भरतकूप सहित अन्य पावन स्थलों के दर्शन किए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर व प्रमुख मार्गों पर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश पुलिस के जवान और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। मेला क्षेत्र में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रही। भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को नियंत्रित ढंग से आगे बढ़ाया गया। हरियाणा से आई लक्ष्मी देवी, रमेश उपाध्याय और सुनीता गर्ग ने बताया कि वे दो दिन से चित्रकूट में रुककर परिक्रमा और दर्शन कर रहे हैं, वहीं मुंबई और बिहार से आए रोहित पटेल व सुनील पाल ने बताया कि माघ मेले से लौटते समय धर्मनगरी में दर्शन का अवसर मिला।

17 सीकेटीपी-20-रामघाट मंदाकिनी नदी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें