फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हनुमत रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Thu, 19 Feb 2026 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
19 सीकेटीपी-29- यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। पाठा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष के साथ बृहस्पतिवार को हनुमत रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय हनुमत प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर रथ यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास से ओतप्रोत इस यात्रा में संत-महात्माओं, रामभक्तों और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन




रथ यात्रा आश्रम परिसर से वैदिक मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के जयकारों के बीच प्रारंभ हुई। भगवान श्रीहनुमान के विग्रह को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर विधिवत ग्राम भ्रमण कराया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी ने यात्रा को भक्ति के विराट उत्सव का रूप दे दिया। जगह-जगह ग्रामीणों ने आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
ग्राम भ्रमण पूर्ण होने के बाद रथ यात्रा पुन अपने निर्धारित गंतव्य आश्रम परिसर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। आयोजन को परम पूज्य स्वामी राजेंद्र दास महाराज का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौके मंदिर के पुजारी, ग्राम के समाजसेवी सुंदर लाल मिश्रा, गुरु मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
प्राणप्रतिष्ठा व भंडारा आज

आयोजन समिति के अनुसार आगामी 20 फरवरी को श्री हनुमान जी की प्राणप्रतिष्ठा, वैदिक हवन एवं भंडारा होगा। कार्यक्रम में दूर-दूर से संत-महात्माओं एवं हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता के इस आयोजन ने पाठा क्षेत्र को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया।

19 सीकेटीपी-29- यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें