चित्रकूट। शरद पूर्णिमा पर 25 अक्तूबर से तीन दिवसीय शरदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह राष्ट्रऋषि भारतरत्न नानाजी देशमुख के जन्मदिवस के अवसर पर होगा। इसमें पारंपरिक नृत्य और गायिकी से केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रविवार को उद्यमिता विद्यापीठ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में संत समाज और नगरवासियों की बैठक हुई। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि नानाजी का जीवन सार्वजनिक रहा है। संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश और जिला प्रशासन के सहयोग से हर साल शरदोत्सव का आयोजन होता है।
जानकी महल के महंत सीताशरण दास, दिव्यजीवन दास, माधव दास, नागाजी पंजाबी, त्रिवेणी दास, गायत्री शक्तिपीठ से डॉ. रामनारायण त्रिपाठी, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. आलोक चौबे, सचिव अपराजित शुक्ल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।